रविवार, २१ जून, २०१५

tum gino mat mai ginunga


तुम गिनो मत मै गिनूंगा
कदम तुम्हारे मैं गिनूंगा
तुम चलो
बस चलते चलो
मत रुको
बस चलते चलो।
मुङो भी मत
बढ़ते चलो  
सीधे सीधे चलते चलो
कदम तुम्हारे मै गिनूंगा।
लेकर साथ सभीका तुम
बढ़ते चलो
कदम कदम बढ़ाते चलो
तुम गिनो मत
कदम तुम्हारे  मै गिनूंगा।
हर साँस तुम्हारी हलचल करे
न भरे कभी न रुके कभी
भरोसा तुम्हारा है हर मनमे
उम्मीद हमारी है तुममे
तुम चलो चलते चलो
कदम तुम्हारे मै गिनूंगा।